Advertisement

बिजली विभाग ने पंचायत भवन में लगाया कैंप

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद मे पंचायत भवन तेनुघाट मे 30 जून को बिजली विभाग द्वारा एक दिवसीय कैंप लगाया गया। कैंप मे बड़ी संख्या मे स्थानीय रहिवासी उपस्थित होकर अपनी समस्या से विभाग को अवगत कराया।

जानकारी के अनुसार तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव के आग्रह पर पंचायत भवन परिसर में बिजली विभाग का एक दिवसीय कैंप का आयोजन कार्यपालक अभियंता समीर कुमार के निर्देशानुसार लगाया गया। एक दिवसीय कैंप के आयोजन में तीन लाख बीस हजार रुपए वसूली की गई। बकाया बिजली बिल में 15 प्रभावितो का ब्याज माफी का प्रस्ताव भी स्वीकार किया गया।

इस मौके पर बिजली विभाग से लेखापाल रोशनलाल, संजय कुमार डे, बटन पठ चालक सुरेंद्र कुमार, ध्रुव सिंह, दुलारचंद यादव, सूरज उरांव तथा तेनुघाट पंचायत मुखिया प्रतिनिधि संतोष श्रीवास्तव सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *