Advertisement

अधिवक्ता संघ भवन में बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक संपन्न

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति की ओर से बोकारो जिला के हद मे गोमियां प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन की तैयारी को लेकर 30 जून को बैठक आयोजित किया गया। बैठक तेनुघाट स्थित अधिवक्ता संघ भवन में आयोजित की गई।

आयोजित बैठक मे गोमियां प्रखंड कार्यालय मे होनेवाले धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की रूपरेखा का लोकार्पण किया गया। आगामी 4 जुलाई को होने वाले गोमियां प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में सभी पंचायत प्रतिनिधि, पूर्व एवं वर्तमान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवी वर्ग को आमंत्रित किया जाना तय किया गया।

उक्त अवसर पर कहा गया कि उक्त आंदोलन जनहित के लिए है, इसलिए सभी को आमंत्रण देना तय किया गया, ताकि सभी की सहभागिता निश्चित हो सके और बेरमो जिला बनाने की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जा सके।

बैठक में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, महासचिव वकील प्रसाद महतो, वरीय अधिवक्ता राम बल्लभ महतो, सुभाष कटरियार, चेतन आनंद प्रसाद, अभिषेक मिश्रा, बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष नायक सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *