Advertisement

बीएंडके क्षेत्र के सेवानिवृत्त 8 कर्मियों को सम्मानित कर दी गई विदाई

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद मे सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के करगली स्थित आफिसर क्लब में 30 जून को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य रूप से जीएम एम के राव मौजूद थे। इस दौरान जून माह में बीएडके क्षेत्र से सेवानिवृत्त हुए 8 सीसीएल कर्मियों को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई।

मौके पर सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को जीएम राव ने उपहार देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावपूर्ण विदाई दी। मौके पर उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का हिस्सा है। जो सभी के जीवन मे एक बार आता है। इस दौरान उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके बेहतर स्वास्थ्य की भी कामना की।

कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक कार्मिक प्रेक्षा मिश्रा ने किया। मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक उत्खनन प्रवीण कुमार, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक जी चौबे, एरिया सेफ्टी ऑफिसर कुमार सौरभ, प्रभारी एसओपी एस डी रत्नाकर, कार्मिक प्रबंधक विश्वास वत्स, डॉक्टर अजीत सिंह, यूनियन प्रतिनिधि गजेंद्र प्रसाद सिंह, राम निहोरा सिंह, गणेश प्रसाद महतो, विजय भोई, सुशील सिंह, पंकज महतो, ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, आलोक अकेला, संतोष ओझा आदि उपस्थित थे।

इस खास मौके पर महाप्रबंधक कार्यालय मे एसओएक्स प्रवीण कुमार सिंह ने भी सेवानिवृत कर्मी व् यूनियन नेता गजेंद्र प्रसाद सिंह को उपहार देकर सम्मानित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *