Advertisement

मानसून की पहली बारिश में ही डूबी ताजपुर की सड़कें

नवगठित नगर परिषद भी बना हाथी की दांत-सुरेंद्र

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। मानसून की पहली बारिश में ही समस्तीपुर जिला के हद मे ताजपुर की सड़कें डूब गई। इससे राहगीरों एवं वाहन चालकों को को राह बदलकर चलने को मजबूर होना पर रहा हैं।

जानकारी के अनुसार ताजपुर नप के मोतीपुर वार्ड-26 की सड़क हो, योगिया मठ, बहेलिया टोला, फल मंडी, कर्बला पोखर, आलू मंडी, अस्पताल रोड की सड़कें सहित ताजपुर का हृदयस्थल राजधानी चौक की सड़कें, सब के सब जलमग्न हो गया है। इससे राहगीरों एवं वाहनों का आना- जाना के साथ व्यवसाय तक प्रभावित है।

इसे लेकर स्मार- पत्र, प्रतिनिधिमंडल आदि के माध्यम से बार- बार नप, प्रखंड एवं जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने के बाबजूद जल निकासी की व्यवस्था नहीं किया गया।

इस संबंध मे भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने जिला प्रशासन से ताजपुर की सभी जल जमाव प्रभावित सड़कों से जल निकासी, पक्का नाला निर्माण एवं सड़क मरम्मत कराने की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *