ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। गिरिडीह नगर क्षेत्र मे नगर की जीवन रेखा उसरी नदी का प्रवाहित होना नगर वासियों के लिए गौरव का विषय है। जिसका अस्तित्व दिन प्रतिदिन कम होते जा रहा है। इसका बचाव एवं विकास करना नगरवासियों का दायित्व एवं कर्तव्य है।
सेवानिवृत्ति अभियंता सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी मोर्चा विनय कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि विगत कई वर्षों से मंच द्वारा नदी के बचाव तथा विकास हेतु छह सूत्री मांगों के साथ नगर निगम के नगर आयुक्त महापौर, उपमहापौर एवं उपायुक्त गिरीडीह को अनेकों बार ज्ञापन के साथ वार्ता करते हुए लगातार संघर्ष किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन विद्युत शवदाह गृह को छोड़कर शेष मांगो पर कोई सकारात्मक पहल नहीं किया गया। हर साल की भांति पवित्र गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर उसरी नदी के तट पर अमित बर्दियार छठ घाट शास्त्री नगर में नदी का पूजन एवं आरती कार्य विनय कुमार सिंह द्वारा अपने सहयोगियों के साथ नदी के बचाव एवं विकास के संकल्प के साथ किया गया।
बताया गया कि शहर से निकल रहे गंदे पानी को नदी के ऊपरी भाग में सोकपिट या वॉटर ट्रीटमेंट के माध्यम से रोकने, बालू उठाव पर रोक लगाने, नगर क्षेत्र में चार पांच छोटे-छोटे चेक डैम का निर्माण कर शहर के सतही जल को बरक़रार रखने, जोंगिंग पार्क का निर्माण, नदी का सिमांकन कर अतिक्रमण मुक्त करना आदि समस्या का समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
उक्त अवसर पर माले के वरिष्ठ नेता राजेश सिन्हा, समाजसेवी रंजय सिन्हा, रितेश सिन्हा, भाजपा नेता अमर सिंह आदि ने बताया कि उसरी नदी के अस्तित्व को बचाने के क्रम में गिरिडीह के नागरिकों को जागरुक कर एकजुटता के साथ नदी के बचाव एवं विकास हेतु पहल करना आवश्यक है, ताकि नगर का यह प्राकृतिक संपत्ति बरकरार रहे एवं भविष्य मे पर्यटक स्थल बनाने हेतु अग्रेत्तर करवाईं हो सके।
उक्त अवसर पर प्रबुद्ध नागरिक विकास मंच एवं ब्रह्मर्षी समाज के अध्यक्ष गौरी शंकर सिंह, मंच के प्रवक्ता अजय सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा पीरटांड़ प्रखंड पूर्व अध्यक्ष अरविंद चंद्र राय, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री प्रकाश दास, आदि।
ओबीसी मोर्चा के कार्य समिति सदस्य बासुदेव चंद्रवंशी, समाजसेवी योगेश्वर महथा, बनारसी सिंह, राहुल तांती, अमन कुमार, शंकर गोप, रामप्रवेश सिंह, मृत्युंजय सिंह, अक्षय कुमार, आशिष कुमार, सत्येन्द्र सिंह सहित सैकड़ों नागरिक वृंद मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply