Advertisement

एसडीजेएम द्वारा किया गया मन का मिलन पखवारा का उद्घघाटन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) राँची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो कुमारी रंजना अस्थाना के मार्गदर्शन में 29 मई को तेनुघाट में मध्यस्थता पर आधारित विशेष अभियान मन का मिलन पखवारा का आयोजन किया गया। उद्घाटन एसडीजेएम सह अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव दीपक कुमार साहू द्वारा किया गया।

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के एसडीजेएम सह अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव साहू ने बताया कि आज से शुरू हो रहा यह विशेष अभियान आगामी 14 जून तक चलेगा। इसके तहत पूरे जिलें में मध्यस्थता से संबंधित विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें संबंधित पक्ष परार्मश हेतु तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में मध्यस्थ, पुलिस पदाधिकारी एवं सचिव से प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक मिल सकते है।

उन्होंने बताया कि मन का मिलन पखवारा मध्यस्थता के माध्यम से वादों के निष्पादन की एक अनूठी पहल है, जो आम जनमानस के लिए काफी लाभकर एवं कल्याणकारी साबित होगा। जिसमें 29 मई से 14 जून तक चलने वाले मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम के लिए प्रतिदिन बेंच का गठन किया गया है।

मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आम रहिवासी जनता के बीच जानकारी के लिए रहिवासियों को पीएलवी ने पर्चा का वितरण किया। इसी कार्यक्रम के अन्तर्गत तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के मध्यस्था केन्द्र में कुछ मामलों के दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के लिए वार्ता हुई, मगर उसमें अगली तिथि को समझौता पर वार्ता करने की बात कही गई।

इस मौके पर बेंच पर अधिवक्ता उमेश प्रसाद, शैलेश कुमार सिन्हा, गोमियां एएसआई रंजीत पासवान सहित सुभाष कटरियार, संजय कुमार डे, चतुर्भुज कुमार, कृष्णा रजक, चंद्रदेव हांसदा सहित अन्य दर्जनों रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *