Advertisement

चलकरी में तीस फिट ऊपर खूंटे पर झूल गया शिवभक्त, छऊनृत्य आयोजित

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में चलकरी दक्षिणी पंचायत के आदिवासियों द्वारा 29 मई को भोक्ता पर्वका आयोजन किया गया। इस अवसर पर तीस फिट ऊपर खूंटे पर झूल गया शिवभक्त। यहां छऊ नृत्य का भी आयोजन किया गया।

आदिवासी समुदाय ने चलकरी गांव स्थित मंदिर परिसर में भोक्ता पर्व उर्फ वीसू पर्व 29 मई को पारंपरिक तरीके से मनाया। इस दौरान पश्चिम बंगाल से दो दल छऊ नृत्य मंगाकर बीते 28 मई की रात ग्रामीणों का खूब मनोरंजन किया गया।

छऊ नृत्य का उद्घाटन मुखिया रजनी देवी ने किया। इसके बाद 29 मई को प्रातः आयोजन स्थल पर पूजारी आचार्य गोवर्धन बनर्जी के सानिध्य में भगवान शिव के साधकों ने जलते अंगारे पर चलकर उसे बुझाया। साथ हीं पीठ पर नुकीली कील ठोकवा कर तीस फिट ऊंचा खूंटे पर लठ्ठा के सहारे झूले।

इस अवसर पर पट भोक्तिया में कमल सिंह, राज भोक्तिया में जीतराम मुर्मू सहित कई साधक ने शिव की आराधना की। इस अवसर पर यहां मेला का आयोजन किया गया।

मेला आयोजन में स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि दुर्गा सोरेन, नया पूजारी होलीचंद सोरेन, बुधन हांसदा, रामप्रसाद सोरेन, मोहन सोरेन, बबूचंद मुर्मू, लखन सोरेन, सोमर, शनीराम हांसदा, इंद्रदेव सिंह, अकला टुडू, राजू ठाकुर, अमृत मुर्मू सहित मंदिर समिति के गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *