Advertisement

सत्यलोक द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता दिवस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर बिट्ड 28 मई की शाम स्वयंसेवी संस्था सत्यलोक द्वारा स्लम एरिया के बच्चियों तथा महिलाओं के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग़रीबी रेखा से निचे जीवन गुजर बसर कर रही बच्चीयां तथा महिलाएं शामिल थी।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के ओल्ड माइनस फाइव स्टार क्लब स्वांग में महिलाओं को उनके मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पीरियड्स के दौरान होनेवाली परेशानी और उससे संबंधित बीमारियों को समझाते हुए सत्यलोक संस्था ने मासिक धर्म जागरूकता दिवस के रूप में एक विशेष कार्यक्रम किया।

कार्यक्रम शाम 5 बजे ओल्ड माइनस के फाइव स्टार क्लब में आयोजित किया गया। इस मौके पर महिलाओं को सत्यलोक की गर्ल्स वारियर्स द्वारा पीरियड्स के दर्द से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें समझाई गयी। साथ ही मासिक धर्म की देखभाल, स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी टिप्स दिए गये।

संस्था द्वारा स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी बुकलेट, आयरन टेबलेट्स और मुफ्त सैनिटरी नैपकिन भी वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में मंच संचालन निशा त्रिपाठी ने किया। सुमन ने मासिक धर्म के बारे में सामान्य जानकारी दी। अदिति लाल ने इन दिनों में उन्हें योग और आहार के महत्व के बारे में बताया।

जया ने इसके सामाजिक पहलू पर प्रकाश डाला। अवंतिका ने इससे संबंधित बीमारियों पर चर्चा की। रेशमा ने औरतों को समर्पित एक मधुर गीत गाकर सबका मन मोह लिया। अंततः संस्था की चेयर पर्सन संगीता कुमारी ने इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी को साधुवाद दी।

इस अवसर पर सत्यलोक के संस्थापक एस. एन. राय ने बताया कि सत्यलोक एक नई आशा बोकारो जिला के हद में गोमियां एवं कथारा स्थित एक समाजसेवी संस्था है। यह बीते 20 वर्षो से लगातार समाज सेवा के लिए समर्पित है। राय ने बताया कि पिछले 2 वर्ष से सत्यलोक लगभग 250 गरीब बच्चों को नि:शुल्क, बेहतर और नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण शिक्षा देने का कार्य कर रही है।

शिक्षा की यह पहल तीन विभिन्न स्थानों पर शुरू की गई हैं, जिसमें बोकारो जिला के सीमा क्षेत्र के हजारीबाग जिला के हद में नरकी तथा बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के पिपराडीह और गांधीग्राम के बच्चों के बीच शिक्षा का अलख जगा रहा हैं।

इन बच्चो को जीवन से जुड़ी हर पहलू का ज्ञान देकर उनके लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित करके, पिछड़े हुए वर्गो को मुख्य समाज के बराबर में लाने के उद्देश्य से संस्था बीते 20 वर्षो से लगातार पूरी तत्परता के साथ काम कर रही हैं।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोमियां के थाना प्रभारी राजेश रंजन सिंह अपनी महिला पुलिसकर्मियों के साथ उपस्थित थे।

मौके पर स्वांग उत्तरी पंचायत के मुखिया विनोद विश्वकर्मा, बचपन प्ले स्कूल गोमियां के संस्थापक ब्रज नंदन सिंह, सत्यलोक के अध्यक्ष मनोज कुमार महतो, सक्रिय सदस्य आनंद निषाद, अर्सलान, रंजीत साव, सुबोध, जूलियस, विष्णु, बरुण, आनंद मोहन, चंद्रशेखर, रितेश, ललित, अभय साहनी, नंदिनी, श्रृष्टि, चंद्रिका पासी, मधु, राजकुमारी, तौफीक एवं जुनैद ने कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *