Advertisement

जगह जगह जाकर रहिवासियों के दुःख दर्द से रु-ब-रु हुए भाजपा नेता

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा नेता सह शांति श्याम फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष बेरमो निवासी प्रकाश कुमार सिंह ने 29 मई को जगह जगह जाकर रहिवासियों के दुःख दर्द से रु-ब-रु हुए।

जानकारी के अनुसार भाजपा नेता सिंह बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के जवाहर नगर निवासी सह भाजयुमो के फुसरो मंडल महामंत्री प्रशांत सिंह उर्फ शनि सिंह के माता से मुलाक़ात कर उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली।

वहां से उनका काफिला नप क्षेत्र के पोस्ट आफिस कॉलोनी निवासी मघूसूदन दूबे के पुत्री के विवाह के लिए आर्थिक सहयोग एवं पुत्री को खुशहाल दांपत्य जीवन का आशीर्वाद व शुभकामनाएं दी।

इसके बाद वे खेतको पंचायत पहुंचकर पत्रकार शमशेर आलम के पिता हाजी नौसाद अंसारी से मुलाक़ात कर उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली। यहां झारखंडी एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष असलम अंसारी भी मौजूद रहे।

बताया जाता है कि इसी बीच भाजपा नेता सिंह को खबर मिली कि क्षेत्र का एक परिवार शोकाकुल है। उनका दौरा यहां से सिधा डीवीसी बेरमो कॉलोनी निवासी चंदन दूबे के छोटे भाई एयरफोर्स कर्मी पवन दूबे के निधन की जानकारी मिलने पर उनके आवास पर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात किया और उन्हें ढांढस बंधाया तथा गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया।

अंत में सिंह बेरमो प्रखंड के हद में गांधीनगर काश्मीर कॉलोनी निवासी संजय सिंह के पुत्र अमित कुमार सिंह के विवाह समारोह में सम्मिलित हो पुत्र को खुशहाल दांपत्य जीवन का आशीर्वाद व शुभकामनाएं दिया। इसके अलावा भी भाजपा नेता का बेरमो के चप्पे चप्पे का दौरा करने में लगे हैं।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *