Advertisement

हाई टेंशन तार की चपेट में आकर छह ठेका मजदूरों की मौत

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल में 29 मई को बड़ा हादसा हो गया। यहां रेलवे के हाई टेंशन तार की चपेट में आने से छह ठेका मजदूर की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना धनबाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो के बीच नीचीतपुर हॉल्ट के बीच घटित हुआ।

जानकारी के अनुसार धनबाद जिला के हद में नीचीतपुर में बिजली की हाई टेंशन तार की चपेट में आने से काम कर रहे छह ठेका मजदूर की मौत हो गयी। इस हादसे में कई अन्य कामगार के घायल होने की सूचना है। हादसा निचितपुर हॉल्ट के समीप हुआ है, जिसमें छह ठेका मजदूरों की मौत हो गयी है।

बताया जाता है कि उक्त हादसा पोल लगाने के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आने से हुआ है। हादसे में मारे गए सभी मजदूर रेल विकास निगम लिमिटेड के बताए जा रहे है। इस मामले में अब तक स्पष्ट जानकारी नहीं आ सकी है कि हादसा कैसे घटित हुआ। इस दर्दनाक हादसे को लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि नई दिल्ली रेल मार्ग के धनबाद गोमो के बीच निचितपुर हॉल्ट के समीप 25000 वोल्ट का बिजली का तार गिरने से यह हादसा हुआ है जिसमें छह कामगारों की दर्दनाक मौत हो गयी है।

बताया जाता है कि उक्त घटना के बाद धनबाद-गोमो रेल लाइन पर कुछ ट्रेनों के परिचालन को भी रोका गया था, जिसे अब सामान्य कर दिया गया है। रेलवे अधिकारी और रेलवे के चिकित्सा टीम सड़क मार्ग से घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *