Advertisement

श्रीश्री रुद्र महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। हजारी शिव मंदिर प्रांगण में श्रीश्री रुद्र महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हो गया। यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी देखा गया।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में हजारी मोड़ स्वांग स्थित शिव मन्दिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीश्री 1008 लघु रुद्र महायज्ञ अखंड हरिनाम संकीर्तन व प्रवचन 28 मई को हवन पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया।

महारुद्र यज्ञ में पूजा-अर्चना व परिक्रमा को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रुद्र यज्ञ के अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ देवी-देवताओं की पूजा की गई। इसके उपरांत पूर्णाहुति कर महा आरती की गई।

यज्ञ में बनारस से आये विद्वान पंडितो में यज्ञ आचार्य संजय शास्त्री, विजय शास्त्री, आशीष शास्त्री, राहुल शास्त्री, विशाल शास्त्री, सुजीत शास्त्री, नरेश तिवारी, प्रकाश मिश्रा, सुभाष मिश्रा शामिल थे। वहीं प्रवचन कर्ता पंडित छोटे सरकार, ज्योति शास्त्री, अंजना किशोरी, सुनील शास्त्री, खास तौर से उपस्थित थे।

यज्ञ में झारखंड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह, दर्जा प्राप्त मंत्री योगेन्द्र प्रसाद, पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, पूर्व विधायक छत्रूराम महतो, पूर्व बोकारो जिला 20सूत्री अध्यक्ष लक्ष्मण नायक, कांग्रेसी नेता पंकज पांडेय, जिप अध्यक्ष सुनिता देवी, चितरंजन साव, आदि।

डॉक्टर धीरेन्द्र करमाली, जिप सदस्य अकाश लाल सिंह, पूर्व जिप सदस्य प्रकाश लाल सिंह, अमर सोनी, मुखिया बिनोद विश्वकर्मा, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, रोहित, राजकुमार, मनोज रंजन सिन्हा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

यज्ञ को सफल बनाने में प्रशान्त सिन्हा, नरोत्तम प्रसाद, शशि रजक, राहुल कुमार, कृष कुमार, करण कुमार, आयुष कुमार, राजेश कुमार, रेनू देवी, दीपू कुमार, रौशनी कुमारी, ज्योति कुमारी, नीतू कुमारी, साक्षी कुमारी आदि का अहम योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *