Advertisement

कांग्रेसियों ने मनाई पंडित नेहरू की पुण्यतिथि

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो) गोमियां प्रखंड कांग्रेस कार्यालय परिसर में 27 मई को कांग्रेसियों द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाया गया। यहां प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि भारत को मजबूत बनाने में पं. नेहरू का अहम योगदान रहा है।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर फूल माला अर्पित कर उन्हें याद किया।

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष पांडेय ने कहा कि पंडित नेहरू जिस समय देश के पहले प्रधानमंत्री बने उस वक्त देश के सामने कई चुनौतियां थी। देश की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी देश अलग-अलग रियासतों में बंटा था।

उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में रियासतों को एकजुट करने समेत अलग-अलग भाषाओं, धर्मों और जाति, संप्रदाय में बंटे देश की जनता को एकजुट करने जैसे चुनौतियों का नेहरू जी ने बखूबी सामना किया। भारत को मजबूत राष्ट्र बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि पं. नेहरू ने वैश्विक परिदृश्य पर गुटनिरपेक्ष देशों की अगुवाई कर भारत को नई पहचान दिलाई।

देश की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए उन्होंने पंचवर्षीय योजना बनाई। देश में आईआईएम, वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र, आईआईटी जैसे शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना कर प्रगति की नींव रखी। पं. नेहरू अपने प्रधानमंत्रित्व काल में शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक विकास के लिए रोडमैप तैयार किया।

देश की तरक्की में उनके योगदान को कभी नहीं भूलाया जा सकता।
इस अवसर पर श्रद्धांजलि देने वालों में अभय सिन्हा, मुर्शीद अली, कृष्ण सिंह, विनोद यादव, उपेंद्र गुप्ता, रवि, अशोक, फिरोज समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *