Advertisement

सवर्ण वोटरों को लुभाने में लगी बिहार कांग्रेस

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। बिहार में महागठबन्धन सरकार की सहयोगी कांग्रेस पार्टी ने राज्य में भाजपा के समर्थक सवर्ण वोटरों को अपने पाले में लाने के लिये संगठन में व्यापक फेर बदल किया है। कांग्रेस पार्टी के 39 जिला कांग्रेस अध्यक्षों में दो दर्जन जिलाध्यक्ष सवर्णों को बनाया गया है।

बताया जाता है कि भाजपा के कट्टर समर्थक भूमिहार जाति को लुभाने के लिये कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्त्व ने बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद पर अखिलेश सिंह को बिठाया है। साथ ही अजित शर्मा विधायक को विधान सभा मे पार्टी के नेता पद पर विराजमान किया गया है। दूसरी ओर 11 जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर भूमिहार जाति से आने वाले नेताओं को जिला का कमान सौंपा है।

कांग्रेस नेतृत्व ने वैशाली जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर जिले के युवा सामाजिक कार्यकर्ता मनोज शुक्ला का मनोनयन किया है। मनोज शुक्ला गत 20 वर्षों से वैशाली जिला में संघर्ष करने वाले सक्रिय नेता रहे हैं। वे पूर्व में लोजपा में थे। दो बार हाजीपुर विधान सभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़े, लेकिन कड़े संघर्ष के बाद चुनाव हार गए। गत कुछ वर्षों से कांग्रेस में रहकर जन संघर्ष कर रहे हैं।

मनोज शुक्ला को वैशाली जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने पर जिले के कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ता और नेताओं में नया जोश दिखने लगा है।जिले के स्थानीय काँग्रेस के नेता व् हाजीपुर निवासी राजकिशोर चौधरी, अधिवक्ता मुकेश रंजन, विपिन कुमार, आदि।

संजय मिश्रा सहित पुराने कांग्रेसियों ने मनोज शुक्ला को जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने का स्वागत करते हुए इनकी नियुक्ति के लिये पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी बढेरा, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह और प्रभारी भक्त चरण दास का आभार व्यक्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *