Advertisement

सामयिक परिवेश पटना इकाई की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी सम्पन्न

एस. पी. सक्सेना/मुजफ्फरपुर (बिहार)। सामयिक परिवेश पटना इकाई के तत्वाधान में 25 मई की संध्या ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का विषय माँ रखा गया था। गोष्टी में बड़ी संख्या में कवियों ने ऑनलाइन भाग लेकर एक से बढ़कर कविता प्रस्तुत किये।

जानकारी के अनुसार यह ऑनलाइन गोष्टी डॉ मीना कुमारी परिहार के संयोजन में, सामयिक परिवेश पत्रिका की अध्यक्ष एवं संस्थापिका सह लीट्रा पब्लिक स्कूल पाटलिपुत्र की निदेशक ममता मेहरोत्रा की अध्यक्षता में सफलतापूर्ण संपन्न हुई। इस काव्य गोष्ठी की मुख्य अतिथि डॉ सुमन मेहरोत्रा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ पूनम सिन्हा श्रेयसी रही।

इस अवसर पर काव्य गोष्ठी का आरंभ डॉ मीना कुमारी परिहार के स्वागत उद्बोधन से किया गया। इसके बाद मुजफ्फरपुर की प्रखर कवियित्री सविता राज द्वारा मधुर कंठ से मां शारदे की वाणी वंदना प्रस्तुत की गयी।

काव्य गोष्ठी का कुशल संचालन अंजु भारती द्वारा की ग‌ई। काव्य गोष्ठी में सभी कलमकारों ने माँ विषय पर अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देकर आयोजन में चार चांद लगा दिए। संपूर्ण काव्य पटल माँ के ममतामई संवेदनाओं से अभिभूत हो उठा।

इस अवसर पर काव्य पाठ करने वालों में मुख्य रूप से कवियित्री मीना कुमारी परिहार, अंजू भारती, डॉ सुमन मेहरोत्रा, सविता राज, डॉ सुनील कुमार उपाध्याय, रंजू सिन्हा, प्रतिभा रानी, पीयूष आजाद, कवि संदीप कपूर वक्तनामा, राजप्रिया रानी, डॉ पूनम श्रेयसी, राजकांता राज, ज्योत्सना प्रसाद, अनिल प्रसाद, ब्रह्मी कपूर, सुरेश वर्मा, डॉ अंकेश कुमार आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का विराम अंजू भारती के आभार ज्ञापन के साथ किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *