Advertisement

आगामी 29 मई से 14 जून तक तेनुघाट में मन का मिलन पखवाड़ा का आयोजन

ममता सिंह/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में विधिक सेवा प्राधिकार तेनुघाट की ओर से आगामी 29 मई से 14 जून तक मन का मिलन पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। मन का मिलन पखवाड़ा के तहत मध्यस्थता के बारे में जागरूकता फैलाई जाएगी।

झालसा रांची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो रंजना अस्थाना के मार्गदर्शन में आगामी 29 मई से 14 जून तक मन का मिलन पखवाड़ा का आयोजन अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार तेनुघाट की ओर से तेनुघाट व्ययवहार न्यायालय में आयोजित किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव दीपक कुमार साहू ने कहा कि झालसा रांची के निर्देश पर मध्यस्थता की महत्ता एवं उपयोगिता को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मन का मिलन पखवाड़ा का आयोजन लगातार 15 दिनों तक किया जाना निर्धारित है।

इस दौरान आम जनों के बीच निरंतर जागरूकता कार्यक्रम, परामर्श सेवाएं, दृश्य एवं श्रव्य माध्यमों से मध्यस्थता तथा लोक अदालत की सफल कहानियों के बारे में जानकारी प्रदान करना, विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों तथा वाद पूर्व मामलों में पक्षकारों द्वारा आवेदन प्राप्त कर उन्हें विधिक सहायता प्रदान करना है।

साथ हीं आमजनों तथा पक्षकारों को मध्यस्थता से संबंधित सुझाव एवं सलाह देने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में प्रखंड वार टीमों का गठन किया जा रहा है।

जिसमें पारा लीगल वालंटियर के माध्यम से आम जनों के बीच मध्यस्थता के बारे में प्रचार प्रसार कर उन्हें जागरूक किया जाएगा। साथ ही इस कार्यक्रम के लिए झालसा रांची द्वारा निर्धारित कैलेंडर के अनुसार प्रतिदिन कार्य किया जाएगा।

उन्होंने आम जनों, पक्षकारों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, मीडिया कर्मियों, एनजीओ कर्मियों एवं विद्वान अधिवक्ताओं से अपील किया कि इस कार्यक्रम के बारे में अपने अपने स्तर से प्रचार प्रसार करें, ताकि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से आम रहिवासी लाभान्वित हो सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *