Advertisement

कल पुर्जों की चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

एस. के. पांडेय/चाईबासा (प. सिंहभूम)। सेल की खदानों से कीमती कल पुर्जो की चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार बीते 21 मई को पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा सेल खदान क्षेत्र से लगभग 12 हजार रुपए कीमत के कल पुर्जे की चोरी हो गई थी। इसकी सूचना मिलने पर सेल के उप महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार झा ने 22 मई को गुवा थाने में चोरी से संबंधित लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के बाद गुवा पुलिस चोर की खोजबीन जारी कर दी। इस क्रम में 25 मई की सुबह मिली गुप्त सूचना के आधार पर गुवा पुलिस द्वारा खदान से चोरी की गई कल पुर्जों को स्थानीय विभु टाल उर्फ लोहा सिंह टाल से छापामारी अभियान चलाकर चोरी गये कल पुर्जा बरामद कर लिया गया।

इस संबंध में गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि विभु ताल के मालिक विभु उर्फ लोहा सिंह ने ही सेल खदान से कल पुर्जों की चोरी की थी। उसे गिरफ्तार कर चाईबासा जेल भेज दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *