Advertisement

पुलिस के हत्थे चढ़ा विधवा का यौन शोषण करने वाला आरोपी

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। विधवा महिला के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी को पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।

जानकारी के अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिला के हद डुमरिया हरदा निवासी राजकुमार सुंडी को किरीबुरू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 24 मई को आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

घटना के बाबत बताया जा रहा है कि आरोपी सुंडी किरीबुरू के प्रोस्पेक्टिंग निवासी एक विधवा महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ काफी दिनों तक लिव इन रिलेशनशिप में रहा। इस दौरान वह महिला के साथ शारीरिक संबध भी बनाता रहा। वह महिला को अपने साथ गांव भी लेकर गया था।

गांव से पुनः वापस आकर दोनों किरीबुरू में रहने लगे। बाद में आरोपी ने विधवा महिला को छोड़ दिया और किरीबुरू की ही एक युवती से शादी रचा ली। इसके बाद पीड़िता ने किरीबुरू थाना पहुंचकर राजकुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गुप्त सुचना पर उसके घर से गिरफ्तार किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *