Advertisement

अवध आसाम एवं अम्बेडकर नगर-कामाख्या एक्सप्रेस का सोनपुर में वाणिज्यिक ठहराव

अवध किशोर शर्मा/सोनपुर (सारण)। सारण जिला के हद में स्थित सोनपुर रेल मंडल के सोनपुर जंक्शन पर आगामी 26 मई से यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर कई महत्वपूर्ण गाड़ियों का ठहराव किया जायेगा।

इस क्रम में ट्रेन संख्या 15909 अप एवं 15910 डाउन डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस तथा 19305 अप एवं 19306 डाउन डॉ अम्बेडकर नगर-कामाख्या एक्सप्रेस का ठहराव करने का निर्णय लिया गया है ।

विदित हो कि, अब तक इस ट्रेन का सोनपुर स्टेशन पर परिचालनिक ठहराव था, परंतु अब आगामी 26 मई से वाणिज्यिक ठहराव प्रारंभ हो जाएगा। ट्रेन संख्या 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस 26 मई से संध्या 5.40 बजे सोनपुर पहुंचेगी तथा यहां से 5.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

वहीं ट्रेन संख्या 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस 26 मई से सुबह 5.05 बजे सोनपुर पहुंचेगी तथा यहां से 5.10 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

इसी तरह 26 मई से ट्रेन संख्या 19305 डॉ अम्बेडकर नगर-कामाख्या एक्सप्रेस संध्या 4.45 बजे सोनपुर पहुंचेगी तथा यहां से 4.50 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 19306 कामाख्या-डॉ अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस रात्रि 9.55 बजे सोनपुर पहुंचेगी तथा यहां से रद 10 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *