Advertisement

लाभुकों को वित्तीय प्रबंधन का मिला प्रशिक्षण

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में चास नगर निगम द्वारा संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण, ट्रेड – सेल्फ एम्प्लोमेंट टेलर, मेसर्स ब्लमिंग लाइफ मल्टी सर्विस प्राइवेट चीरा-चास द्वारा 2 मई को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लाभुकों को वित्तीय प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया।

जानकारी के अनुसार इस अवसर पर प्रशिक्षु लाभुकों को बैंक ऑफ़ इंडिया के वरीय प्रबंधक, जोनल कार्यालय बोकारो के चैम्पय मुर्मू एवं सुलेखा दास, शाखा प्रबंधक चीरा चास द्वारा संयुक्त रूप से बैंक वित्तीय प्रबंधन, महिला सशक्तिकरण, आदि।

सुकन्या समृद्ध योजना, पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई, ईडीपी एवं अन्य बैंक से संबंधित योजनाओं के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर मिशन प्रबंधक, सामुदायिक संगठन, सेंटर मैंनेजर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *