एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित सीसीएल ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय सभागार मे सेवानिवृत्त हुए सात सीसीएल कर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन सहित यूनियन प्रतिनिधियों ने समस्त सेवानिवृत्त कर्मियों को उपहार देकर तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।
मौके पर एसओपी प्रतुल कुमार ने कहा कि आप सबों ने कंपनी की तरक्की में अपना बेहतर योगदान दिया है। आपलोगों ने अपने जीवन का आधा समय कंपनी की सेवा में लगाया है।

उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र के सात कीमती हीरे हमारे एरिया से निकल गए। जिसकी कमी हमेशा खलेगी। आपके अथक प्रयास से ही यह एरिया काफी ऊंचाई पर पहुंची है। यहां बेहतर काम करने वाले छह कर्मियों को सम्मानित किया गया।
सम्मान सह विदाई समारोह का संचालन कार्मिक प्रबंधक मोहम्मद तौकीर आलम ने किया। मौके पर राजू भूखिया, जयनाथ मेहता, अरुण कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply