Advertisement

मजदूर दिवस पर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने मजदूरों को किया सम्मानित

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। मजदूर दिवस पर बिट्ड एक मई को झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के कार्यालय में संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय ने समारोह का आयोजन कर मजदूरों को सम्मानित किया।

इस दौरान संघ के केंद्रीय अध्यक्ष पांडेय ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि आज गुवा सेल खदान के मजदूर जिन्होंने अपनी लगन और मेहनत से सेल के उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर बुलंदियों की ओर ले गया है। यह मजदूर सम्मान के पात्र है।

ऐसे मजदूरों को भूलना नहीं चाहिए, जिन्होंने अपनी लगन और मेहनत से निरंतर सेल को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। इस दौरान कई मजदूरों ने सेल का दान में कार्य करने के दौरान अपनी जानें गंवा दी है। ऐसे मजदूरों को उनके आश्रितों का सम्मान देने का कार्य झारखंड मजदूर संघर्ष संघ कर रही है। इसी को लेकर मजदूर दिवस पर मजदूरों को सम्मानित किया जा रहा है।

इस दौरान संघ के महामंत्री अंतरयामी महाकुड ने भी मजदूरों को संबोधित किया। मौके पर उपरोक्त के अलावा संघ के किशोर सिंह, राकेश यादव, टीमु गोच्छाईत, संजू गोच्छाईत, संजय बहादुर, गोविंद गोच्छाईत, ओमी गोच्छाईत, बसंती देवी, बसंत करुवा, आदि।

पंकज गुप्ता, विष्णु प्रसाद, राजेश यादव, नेपाल स्वर्णकार, साधना महतो, आरती होरो, दीपमाला देवी, रितेश पाणीग्राही, एस चक्रवर्ती, अनिल दास, उमेश नाग, कार्तिक गोच्छाईत सहित अन्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *