Advertisement

मनीरउद्दीन अंसारी को बनाया गया जन अधिकार पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। कांग्रेस पार्टी के कई वरीय नेताओं ने जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस छोड़कर जन अधिकार पार्टी में शामिल हो गये।उन्होंने 2 मई को प्रदेश अध्यक्ष डॉ पी नैयर के मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा।

इस अवसर पर बस्तेजी बोकारो के मोहम्मद मनीरउद्दीन अंसारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। धनगरी से मोहम्मद अमजद अंसारी एवं कर्माटांड से नुरुल अमीन अंसारी को भी प्रदेश महासचिव बनाया गया।साथ ही सेक्टर 9 से मोहम्मद कलीमुद्दीन अंसारी, हैसाबाटू से मोहम्मद मजहरूल हक ने भी जन अधिकार पार्टी (लोकतंत्र) में शामिल होकर हर्ष जताया।

इस अवसर पर डॉ पी नैयर ने हर्ष जताया कि जिस तरह से झारखंड के रहिवासी पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) पर विश्वास जता कर अपना रहे हैं, आने वाले दिनों में यह पार्टी जन समर्थन से झारखंड में एक बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *