फिरोज आलम/जैनामोड (बोकारो)। भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में एक से बढ़कर एक एलबम में अपने अभिनय का छाप छोड़ने वाले अभिनेता अंकित पीयूष का लगन स्पेशल दो गाने जल्द ही रिलीज होनेवाले हैं। जिसकी शूटिंग संपन्न हो गई है।
जानकारी के अनुसार अंकित पीयूष व् काजल की जोड़ी कमाल है और कहवां से आवेलन महादेव वो गाना है, जिसमें अंकित एक बार फिर से वर के किरदार में नजर आ रहे हैं। इन दोनों गानों में सिंगर काजलश्री की मन मोह लेने वाली आवाज एक बार फिर से सुनाई देने वाली है।
इस ट्रेडिशनल गाने को विवाह लगन के महीने में काजलश्री ऑफिशियल द्वारा लाया जा रहा है, जो बेहद खास होने वाला है।
मिथिला संस्कार में विवाह और इसके उत्सव को बेहद खास तौर से सेलिब्रेट किया जाता है, जिसमें लोक संगीत का बेहद महत्व होता है।
अंकित, अंजली और काजल इसी लोक संगीत को नए अंदाज में लेकर आ रहे हैं। इस बारे में अंकित पीयूष ने कहा कि जोड़ी कमाल है और ‘कहवां से आवेलन महादेव सभी संगीत प्रेमियों को पसंद आएगी। उन्होंने बताया कि इसमें हमारा पहला गीत जयमाल पर आधारित है। दूसरा भी शानदार है।
शादी ब्याह में हमारे गाने सभी को पसंद आयेंगे। हमने कोशिश की है कि हमारा काम सभी को अपनी ओर आकर्षित करे। उन्होंने बताया कि गायिका काजलश्री हर बार की तरह बेहतरीन मुखरे गाए हैं। इसलिए आप सबों से आग्रह होगी, जब भी हमारा गाना रिलीज हो इसे खूब दुलार और स्नेह दीजिए।
![]()













Leave a Reply