Advertisement

प्रखंड मुख्यालय में बिरसा सिंचाई कूप को लेकर विचार विमर्श

रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड मुख्यालय सभागार में बीडीओ विजय कुमार की अध्यक्षता में बिरसा सिंचाई कूप सर्वधन कार्यक्रम के तहत योजना को पंचायत स्तर पर सही धरातल पर कैसे उतारा जाए इस पर विचार विमर्श किया गया।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार द्वारा विकास योजना में भागीदारी निभाने के लिए बढ़-चढ़कर सहयोग करने की बात कही गई। बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम, दुर्गापुर पंचायत के मुखिया अमरेश कुमार महतो, पोंडा मुखिया हारू रजवार, दांतू मुखिया चंद्रशेखर नायक, बराई मुखिया अनीता देवी, आदि।

नागदा मुखिया गीता देवी, खैराचातर मुखिया विजय कुमार जयसवाल, पंचायत समिति सदस्या अंजू देवी, एम भट्टाचार्य, दिलीप महतो, रवि कुमार, विनोद कुमार, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, अभियंता तथा प्रज्ञा केंद्र के सीएफएम प्रधान टीम उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *