जिला बनने की सभी अहर्ताएं पुरी करता है बेरमो अनुमंडल-सुनिता
बेरमो को जिला बनाने को लेकर आंदोलन होगी तेज-प्रमुख
रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में 25 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया गया। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी एवं संचालन संतोष नायक ने किया।
धरना प्रदर्शन के बाद जिला परिषद उपाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल द्वारा कसमार बीडीओ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। धरना के अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए जिप अध्यक्ष सुनिता देवी ने कहा कि बेरमो अनुमंडल जिला बनने की सारी अहर्ताएं पुरी करता है। बावजूद इसके बेरमो जिला नहीं बनाया जा रहा है। आंदोलन को और तेज और धारदार बनाएंगे।
जिप उपाध्यक्ष बबीता देवी ने कहा कि सरकार बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के सुदूरवर्ती इलाकों के रहिवासियों के साथ अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि गोमियां प्रखंड के महुआटाड़ एवं चतरोचट्टी से बोकारो जिला मुख्यालय की दूरी 90 किमी है। जबकि रामगढ़ 30 किमी है। ऐसे में बेरमो अनुमंडल का तेनुघाट में जिला बनाया जाय तो यहां के रहिवासियों को 40 किमी की दूरी होती।
जिससे उन्हें सहुलियत होगी। तेनुघाट अधिवक्ता संघ के सचिव वकील प्रसाद महतो ने कहा कि बेरमो अनुमंडल का भौलोगिक क्षेत्र, आबादी सहित तेनुघाट में व्यवहार न्यायालय, जेल सहित सभी आवश्यक अहर्ताएं है। जो जिला बन सकती हैं। सरकार अगर ध्यान नहीं देती है, तो गांव से लेकर प्रखंड, जिला व राजधानी तक आंदोलन होगा।
कार्यक्रम को प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी, अधिवक्ता कामेश्वर मिश्रा, वकील प्रसाद महतो, विमल कुमार जयसवाल, पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सब्बीर अंसारी, विजय शेखर झा, सुरज भूषण शर्मा, कुलदीप प्रजापति, सीपीआई नेता पंचानन महतो, महेंद्र मुंडा, अमित महतो, दिवाकर महतो, मिथुन चंद्रवंशी, प्रिया देवी, मुखिया अमरेश कुमार महतो आदि ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम, मुखिया चंद्रशेखर नायक, चंद्रशेखर हेंब्रम, सुमित्रा कुमारी, हारू रजवार, नरेश प्रजापति, सिध्देश्वर महतो आदि गणमान्य मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply