प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी नेताओं ने 25 अप्रैल को ताराबेड़ा गांव पहुंचकर बूथ कमिटी को मजबूत करने पर बल दिया।
इस अवसर पर आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत करने, सदस्य संख्या बढ़ाने तथा सभी बूथ कमेटियों का गठन पर चर्चा की गई। यहां भाजपा महिला मोर्चा बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, महामंत्री टुनटुन तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को नई दिशा दी है।
वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के कार्यो की चर्चा की। वहीं केन्द्र सरकार के कार्यो को गिनाया। कहा कि तीन वर्ष में हेमंत सोरेन की सरकार विकास के मामले में दो कदम भी नहीं चल पायी है। झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है।
संगठन को मजबूत कर भाजपा कार्यकर्ताओं को जन-जन तक केंद्र सरकार की विकास योजनाओं और हेमंत सोरेन सरकार के कारनामों से जनता को अवगत कराया जायेगा। इसके लिए सभी बूथ कमेटियों को मजबूत बनाना होगा।
मौके पर भाजपा नेता जितेंद्र टुडू और वीरेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार के इशारे पर प्रखंड, अंचल, थाना व् जिला प्रशासन द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की बातों को नहीं सुना जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों ने सौतेला व्यवहार किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
![]()












Leave a Reply