Advertisement

सांस्कृतिक विकास परिषद ने दिए सिलाई प्रशिक्षित को प्रमाण पत्र

अवध किशोर शर्मा/सोनपुर (सारण)। सारण जिला के हद में सोनपुर में बिहार सांस्कृतिक विकास परिषद द्वारा सिलाई प्रशिक्षित महिलाओं और बालिकाओं को 24 अप्रैल को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ राजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि बिहार संस्कृतिक विकास परिषद द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे सिलाई प्रशिक्षण प्रकल्प से आस-पड़ोस के पंचायत के सभी रहिवासियों को विशेष लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यहां से प्रशिक्षण प्राप्त सभी बहनों को सम्मानपूर्वक प्रमाण पत्र दिया गया। यह पत्र इनके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

सोनपुर के सबलपुर स्थित संकट मोचन मंदिर में बिहार सांस्कृतिक विकास परिषद द्वारा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र द्वारा प्रशिक्षित महिलाओं और बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

इस मौके पर विधान परिषद सदस्य जीवन कुमार ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए यह संस्थान स्वरोजगार हेतु विशेष भूमिका निभा रही है। प्रशिक्षित महिला अपने कार्य से अपने
परिवार और समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। कार्यक्रम में सबलपुर में पहली बार रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा निकालने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्म जागरण समन्वय के क्षेत्र प्रमुख सूबेदार सिंह, प्रान्त संयोजक डॉ अवधेश कुमार, मंदिर समिति के अध्यक्ष बिनोद सम्राट, प्रशिक्षण प्रभारी डॉ त्रिभुवन झा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह सेवा प्रमुख शम्भू सिंह, भाजपा नेता नरेशू सिंह, सुशील सिंह, राजेश सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, पुतुल कुमारी, आदि।

पिंकी कुमारी, नेहा कुमारी, खुशी कुमारी, विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य यशवंत कुमार, संजीत कुमार, प्रिंस कुमार, कुंदन कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रभारी आशुतोष कुमार ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *