Advertisement

मोटरसाइकिल की डिक्की से लगी चोट से घायल वृद्ध की मौत

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। मोटरसाइकिल की डिक्की से लगी हल्की चोट से घायल वृद्ध की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत परीक्षण के लिए अनुमंडलिय अस्पताल भेज दिया है। घटना पेटरवार प्रखंड के हद में पेटरवार गोमियां मार्ग पर खुट्टा बाबा के समीप की बतायी जा रही है।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमियां-पेटरवार मुख्य मार्ग पर खुट्टाबाबा के समीप सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जाता है कि पेटरवार थाना के हद में ओरदाना पंचायत के केंदुआडीह निवासी 70 वर्षीय वृद्ध नकुल महतो खुट्टा बाबा धार्मिक स्थल से पैदल 23 अप्रैल को अपने घर जा रहा था।

इसी दौरान गोला थाना क्षेत्र के प्रदीप मरांडी भी अपने मोटरसाइकिल से सड़क पर जा रहा था कि तभी अचानक मोटरसाइकिल की डिक्की से नकुल महतो टकरा गए और नीचे जमीन पर गिर पड़े। जिससे उनके माथे पर गंभीर चोटें आई। रहिवासियों ने आनन फानन में घायल नकुल महतो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में भर्ती कराया।

जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पेटरवार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *