Advertisement

भांडुप में धूमधाम से मना परशुराम जन्मोत्सव!

परशुराम सेना के सैकड़ो कार्यकर्ताओं को सौंपी गई नियुक्ति पत्र

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। भांडुप के तुलसी पाड़ा में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर राष्ट्रीय परशुराम सेना के तत्वावधान में बड़े धूम-धाम से भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस आयोजन में परशुराम भगवान की विधि पूर्वक पूजन, माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन के उपरांत भजन-कीर्तन किया गया। उत्तर प्रदेश के माटी से जुड़े कलाकारों द्वारा परशुराम भगवान के भजन से मंत्रमुग्ध होकर लोग खूब थिरके।

परशुराम सेना के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्र के द्वारा राष्ट्रीय संरक्षक सुनील दुबे संजय शर्मा मुंबई अध्यक्ष बाबुल दुबे के मार्गदर्शन में नए कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र दिया गया। साथ ही सबको निष्ठा पूर्वक ब्राम्हण समाज को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।

पत्रकार अविनाश पांडेय ने कहा हम ब्राम्हण समाज के उत्थान के लिए आगे भी ऐसे जनहित के अनेकों कार्य करते रहेंगे। जिससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को उसका लाभ मिले और उसका विकास हो सके। सेना के महाराष्ट्र अध्यक्ष राजेश (Maharashtra President of Sena Rajesh) ने कहा हमारे ब्राम्हण समाज के शिरोमणि भगवान विष्णु के अवतार परशुराम महराज का जन्मोत्सव आज पूरा देश मना रहा है।

आयोजन में उपस्थित सभी गणमान्यों का पुष्पगुच्छ व साल से  सम्मानित किया गया। इस अवसर पर, अशोक दुबे, अरविंद उपाध्याय, अरुण मिश्रा, गुलाब दुबे, विनय दुबे, आंनद दुबे, सन्तोष तिवारी, मंगला शुक्ला, चंद्रेश दुबे सहित बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *