Advertisement

महावीर मंदिर में मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नया रोड स्थित महावीर मंदिर में 22 अप्रैल को भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई।

भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर मुख्य पुजारी सूर्यकांत पांडेय एवं रजनीकांत पांडेय ने दीप प्रज्वलित व पूजा अर्चना किया। पूजा अर्चना कर सभी भक्तों ने भगवान परशुराम के सामने पुष्प अर्पित कर माथा टेका। इस अवसर पर प्रसाद महा भोग का वितरण किया गया।

मौके पर स्थानीय रहिवासी उदय सिन्हा, रामनिहोरा सिंह, विनोद प्रसाद सिंह, प्रकाश कुमार, चुन्नू सिंह, अभिषेक कुमार, गुड्डू तिवारी, संतोष उपाध्याय, अविनाश शर्मा, अकाश सिंह, मिथिलेश कुमार, रवि शर्मा, दिलीप शर्मा, महेंद्र प्रसाद, दिनेश प्रसाद सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *