एन. के. सिंह/फुसरो/(बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी क्षेत्रीय कार्यालय ढोरी खास मे सर्वसम्मति से पुर्नगठन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप व विनय को सचिव बनाया गया।
सीसीएल सीकेएस के कार्यकारी अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार मिश्रा तथा भारतीय मजदूर संघ बोकरो ज़िला मंत्री संत सिंह के नेतृत्व में चुनाव सम्पन्न हुई। बतौर पर्यवेक्षक सीकेएस के संगठन मंत्री रामेश्वर कुमार मंडल तथा ढोरी क्षेत्र के प्रभारी निर्गुण महतो की उपस्थिति में ढोरी क्षेत्रीय नई कमिटी का गठन किया गया।

जिसमे अध्यक्ष कुलदीप, कार्यकारी अध्यक्ष हीरा लाल रविदास, उपाध्यक्ष पी.सी.मंडल, हरिशंकर प्रसाद, अरबिंद ठाकुर, शशि रंजन सिंह, सचिव विनय कुमार सिंह, सह सचिव फूलचंद किस्कू, प्रमोद कुमार गौतम, अभय कुमार तिवारी, गब्बर सिंह, संगठन मंत्री नुनुचंद महतो सह संगठन मंत्री भादो बाउरी, कोषाध्यक्ष शाहनवाज खान, कार्यलय मंत्री ललन मल्लाह को बनाया गया।
इसके अलावा क्षेत्रीय कार्यसमिति में बुधन प्रसाद नोनिया, सुबीर मुखर्जी, गनपत, गुप्तेश्वर चौहान, अशोक यादव, लखन नोनिया, जय किशुन सिंह, संजय मिश्रा, पंकज कुमार, प्रेमलता देवी, बसंती देवी, बनाए गए। मौके पर बीरेन्द्र गुप्ता, राजेश पासवान, गौतम लोहार, अजय सिंह, सुमन कुमार, सोमनाथ मिश्रा, जमुना नोनिया, भुनेश्वर यादव आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply