Advertisement

मस्जिदों में अलविदा जुम्मे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। पूरे अदबो एहतेराम के साथ अलविदा जुम्मे की नमाज 21 अप्रैल को गिरिडीह के विभिन्न मस्जिदों में अदा की गई। इस दौरान शहर में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए जगह जगह पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रहा।

अलविदा जुम्मे की नमाज को लेकर गिरिडीह शहर के लाइन मस्जिद, बरवाडीह मस्जिद, मोहनपुर मस्जिद, भंडारीडीह मस्जिद, पचंबा मस्जिद सहित गिरिडीह शहरी क्षेत्र के मस्जिद और आसपास के मस्जिदों में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने पहुंचकर अलविदा जुम्मे की नमाज अदा की।

इस मौके पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से डीएसपी संजय कुमार राणा, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह तथा नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी सहित विभिन्न थाना के प्रभारी पूरे दलबल के साथ मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *