Advertisement

सांसद प्रतिनिधि के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीसी, एसपी को सौंपा ज्ञापन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। धनबाद सांसद पशुपति नाथ सिंह के निर्देश पर एक प्रतिनिधि मंडल 21 अप्रैल को सांसद प्रतिनिधि विद्या सागर सिंह के नेतृत्व में बोकारो डीसी व् एसपी से मिलकर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने बोकारो के उपायुक्त (डीसी) कुलदीप चौधरी और बोकारो के आरक्षी अधीक्षक (एसपी) चंदन झा से विगत दिनों बोकारो में धार्मिक स्थलों में हो रही घटनाओं से संबंधित सांसद पशुपति नाथ सिंह का पत्र सौंपा।

डीसी व् एसपी को प्रेषित ज्ञापन में सांसद ने कहा है कि विगत दिनों बोकारो के सेक्टर 4 सूर्य मंदिर,vकसिया टांड़ मैदान, चंचली माता मंदिर माराफारी, ऋतुडीह शिव मंदिर में चोरी की लगातार घटनाएं हुई हैं। इसकी जानकारी होने के उपरांत उन्होंने इन सभी स्थलों का दौरा किया है। इन सभी धार्मिक स्थलों हुई घटना से जनता में रोष व्याप्त है।

ज्ञापन में कहा गया कि कसिया टांड़ मैदान में घटित घटना जिसमें भगवान शिव एवं श्रीराम भक्त हनुमान की मूर्ति को खंडित किया गया है। यहां हुई घटना की प्रकृति अन्य जगहों पर हुई घटना से अलग दिखती है। बोकारो जैसे शांति पूर्ण शहर में इस तरह की लगातार हो रही घटना कई सवाल खड़े कर रहा है।बोकारो जिला प्रशासन को इसे चुनौती के रूप में लेकर जल्द से जल्द सम्पूर्ण घटना को उजागर करने की अपेक्षा की जाती है।

प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से आर एन ओझा, कमलेश राय, सूर्य नाथ सिंह, अवधेश यादव, मिर्गेंद्र प्रताप सिंह, अनिल सिंह, ए के वर्मा, अर्चना सिंह, बैद्यनाथ प्रसाद, ऋतु रानी सिंह, आलोक वर्मा आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *