Advertisement

अत्याधुनिक तकनीक वाले ड्रोन कैमरे रेल सुरक्षा बल को सुपुर्द

असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने में सक्षम है ड्रोन

अवध किशोर शर्मा/सोनपुर (सारण)। पूर्व मध्य रेल मुख्यालय हाजीपुर अपनी संपत्ति, यात्रियों की सुरक्षा-संरक्षा के लिए बेहद सतर्कता बरत रही है। इसी कड़ी में रेलवे सुरक्षा बल को अत्याधुनिक तकनीक वाले ड्रोन कैमरे से लैस किया गया है। यह ड्रोन कैमरा अपराध नियंत्रण, भीड़ नियंत्रण, उपद्रव जैसी घटनाओं के समय असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने में पूरी तरह सक्षम है।

इसी तरह अब रेलवे सुरक्षा बल के विभिन्न मंडलों एवं इकाइयों को मोटर साइकिल भी प्रदान किए गए, जिससे रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को काफी मदद मिलेगी।

पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक कार्यालय हाजीपुर के प्रांगण में 21 अप्रैल को महाप्रबंधक अनुपम शर्मा एवं महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त हाजीपुर एस.सी. पाढ़ी ने संयुक्त रुप से इस अत्याधुनिक तकनीक वाले ड्रोन कैमरा रेलवे सुरक्षा बल को सुपुर्द किए।

इसके साथ ही रेलवे सुरक्षा बल के विभिन्न मंडलों एवं इकाइयों को मोटरसाइकिल भी प्रदान किये गये। इससे रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को अपराध नियंत्रण में काफी मदद मिलेगी। इसकी मदद से पूर्व मध्य रेल में घटित होने वाले घटना स्थलों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रेलवे सुरक्षा बल के जवान पहुंच सकेंगे तथा अपराधियों की धरपकड़ एवं मामले का उद्भेदन जल्द से जल्द किया जा सकेगा ।

जानकारी के अनुसार इन ड्रोन कैमरों एवं मोटरसाइकिलों की मदद से रेलवे सुरक्षा बल को रेल संपत्ति की सुरक्षा एवं रेल परिचालन में अवरोध उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने में काफी सहुलियत होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *