Advertisement

परशुराम जयंती पर चार प्रखंडो की कमिटी का होगा विस्तार-शशिकांत

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भगवान परशुराम जयंती पर आगामी 23 अप्रैल को राष्ट्रीय स्वर्ण सेना युवा शक्ति द्वारा भव्य कार्यक्रम बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के चपरी पंचायत सचिवालय में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में जिले के चार प्रखंड कमिटी का विस्तार किया जायेगा।

कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासमिति के सौजन्य से आयोजित उक्त कार्यक्रम में बोकारो जिला के नावाडीह, चंद्रपुरा, बेरमो तथा गिरिडीह जिला के डुमरी प्रखंड कमिटी का विस्तार कर युवाओं का शपथ ग्रहण किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कान्यकुब्ज ब्राह्मण संघ झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अमरेश गणक होंगे।

उक्त जानकारी 21 अप्रैल को राष्ट्रीय स्वर्ण सेना युवा शक्ति के शशिकांत पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम में कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासमिति युवा शक्ति तथा राष्ट्रीय स्वर्ण सेना युवा शक्ति के दर्जनों गणमान्य भाग लेंगे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *