Advertisement

बीएंडके में सीसीएल सीकेएस क्षेत्रीय कमेटी का पुनर्गठन

क्षेत्रिय अध्यक्ष राम निहोरा व सचिव बने दिलीप मारिक 

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के गांधीनगर स्थित बीएमएस कार्यालय परिसर में 20 अप्रैल को बीएंडके क्षेत्र के सीसीएल सीकेएस (बीएमएस) कमेटी पुनर्गठन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक प्रभारी रविंद्र कुमार मिश्रा, संगठन मंत्री रामेश्वर मंडल तथा संत सिंह की मौजूदगी में किया गया।

यहां सर्वसम्मति से बीएन्डके क्षेत्रीय अध्यक्ष राम निहोरा सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार पाठक, उपाध्यक्ष अनिल कुंभकार, राजेश कुमार सिन्हा, संजय पांडेय, समरेश सिंह, सचिव दिलीप मरीक, सह सचिव राजकुमार ठाकुर, विनय कुमार, काजल कुमार मित्रा, भागीरथ मिश्रा, गोपाल मंडल, संगठन मंत्री दिनेश पांडेय, सह संगठन मंत्री राजेंद्र प्रसाद, कार्यालय मंत्री भागवत रविदास, आदि।

कोषाध्यक्ष उमेश प्रसाद नायक को बनाया गया। जबकि क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य महेश हजाम, विजय कुमार मिश्रा, टेकोचंद करमाली, देवेंद्र तिवारी, मोतीलाल चौहान, किशोर कुमार, सत्यनारायण सिंह, शिखा मजूमदार, शारों देवी, तारों महतो को बनाया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *