Advertisement

इनर व्हील क्लब ने स्नेहदीप वृद्धाश्रम के बुज़ुर्गो को कराया भोजन

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। इनर व्हील क्लब गिरिडीह की सदस्या दीक्षा बैशखियार ने अपनी माँ अनीता बैशखियार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 20 अप्रैल को स्नेहदीप वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को भोजन करायी। उन्होंने क्लब के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन के दिये गए लक्ष्य प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा के तहत क्लब की ओर से गिरिडीह बस स्टैंड रोड स्थित स्नेहदीप वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के लिए दोपहर के खाने की व्यवस्था की।

जानकारी के अनुसार यहां बुजुर्गो के भोजन में स्वादिष्ट विशिष्ट व्यंजनों एवं मिठाई की व्यवस्था की गयी थी। जिसे ग्रहण कर सभी बुजुर्ग प्रसन्न एवं सन्तुष्ट दिखे। सभी ने क्लब सदस्याओं को दुआएँ दी।
ज्ञात हो कि, इस भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए क्लब द्वारा आश्रम में ठंडे पानी का प्याऊ की व्यवस्था की गयी है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से क्लब अध्यक्षा रेखा तर्वे के अतिरिक्त दीक्षा बैशखियार, रुचि तर्वे, डॉक्टर पायल वर्मा, उमा गुप्ता, सोनी कंधवे, अनीता बैशखियार, नीतू डंगायच, आराधना गुप्ता, साधवी सिंह आदि उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *