Advertisement

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बड़ाजामदा में मुख्यमंत्री का पुतला फुंका

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में बड़ाजामदा रेलवे स्टेशन के समीप नोवामुंडी मुख्य सड़क पर बीते 10 अप्रैल की संध्या भाजपा सारंडा मंडल के नेतृत्व में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम के विरुद्ध जमकर नारे लगाए।
पुतला दहन के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए

अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष शंभू हजरत पासवान ने कहा कि नियोजन की नीति 60/40 के विरोध में छात्रों के ऊपर बीते 17 अप्रैल को जिस तरह बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया गया है। उसी के विरोध में आज बड़ाजामदा में मुख्यमंत्री सोरेन का पुतला दहन किया गया है।

पुतला दहन कार्यक्रम में युवा मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम की ओर से भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश पूरी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन झा, स्थानीय नेता मंगल सिंह गिलुवा, सारंडा मंडल अध्यक्ष कैलाश दास, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष प्रफुल्ल महाकुड, धर्मेंद्र कुमार, नंदी सिंह, दीपक निषाद सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *