Advertisement

सिविल कोर्ट के समीप लेबर कोर्ट भवन निर्माण का शिलान्यास

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। कैंप टू स्थित सिविल कोर्ट के समीप नये लेबर कोर्ट भवन निर्माण को लेकर 19 अप्रैल को शिलान्यास किया गया।

मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमारी रंजना अस्थाना, बोकारो जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक चंदन झा, प्रीसाइडिंग पदाधिकारी लेबर कोर्ट अनुज कुमार, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अलोक कुमार दूबे, एडीजे प्रथम पवन कुमार, आदि।

एडीजे तीन राजीव रंजन, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ बोकारो योगेश कुमार सिंह, सीजेएम दिव्या मिश्रा, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लुसी सोसेन तिग्गा, डीएलएसए सचिव निभा रंजना लकड़ा, पब्लिक प्रोसीक्यूटर (पीपी), बार एसोसिएशन अध्यक्ष सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

इस अवसर पर उपरोक्त पदाधिकारियों ने मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना के बाद लेबर कोर्ट भवन निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इसी के साथ लेबर कोर्ट भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *