Advertisement

रोजा इफ्तार पार्टी में दिखी अद्भुत मजहबी एकता

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार स्थित महतो मार्केट में यंग ब्लड बेरमो के केंद्रीय अध्यक्ष जावेद खान की ओर से 19 अप्रैल को आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में मजहबी एकता बखूबी देखने को मिली।

रोजा ऐ इफ्तार में रोजेदारों के साथ ही हिदू धर्म के माननेवालो ने भी इफ्तार से पहले हाथ उठाकर देश में अमन शांति की बहाली के लिए दुआ मांगी। इफ्तार पार्टी के माध्यम से संदेश दिया गया कि देश में हर एक धर्म, जाति को माननेवाले मेल मोहब्बत से रहते हैं। यहां नफरत की कोई जगह नहीं है। इफ्तार के बाद दोनों धर्म के अमन पसंद गणमान्य रहिवासियों ने एक दूसरे को गले लगाया।

इस अवसर पर फुसरो नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार, सैमसंग स्मार्ट प्लाजा के प्रोपराइटर पिंटू सिंह, विश्वनाथ रविदास, कैफ खान, मुस्ताक अंसारी, कन्हैया कुमार, मोहम्मद सलीम, जीशान शेख, तौसीफ खान, आर्यन कासिम, राजा कुमार आदि मुख्य रूप रोजेदारों के साथ उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *