बनेथान धाम से टीमोड़ तक का पीसीसी ढलाई पूर्ण, पिचिंग कार्य बाकी
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत के मंडपवारी चौक से फुसरो की ओर जाने वाली सड़क यादव टोला के निकट दो स्थलों जर्जर स्थिति है, जिससे चारपहिया वाहनों का आवागमन दो दिनों से अवरुद्ध है।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार एवं पैदल यात्री किसी तरह इस जर्जर मार्ग पर आवागमन कर रहे हैं।इसकी मरम्मती अभी शुरू नहीं किया जा सका है।
बता दें कि, जिला परिषद मद से लगभग पांच वर्ष पूर्व इस मार्ग के निर्माण के लिए लगभग 24 लाख की राशि आवंटित किया गया था, फिर भी यादव मोहल्ला से मिश्रा मोहल्ला अंत छोर तक नाली का निर्माण गुणवत्तापूर्ण नही किया जा सका।परिणाम स्वरूप अबतक आधा दर्जन बार नाली धंसने की शिकायत होती रही है।

सबसे अधिक धंसाई यादव होटल से नीचे तिराहा मोड़ यानि दत्ता के घर तक जो नाली बनाई गयी है वह बीच सड़क पर है। इसी कारण भारी वाहनों के आवागमन से यह टिक नही पाता और बार बार उखडना, टूटना स्वाभाविक हो गया है। अब देखे कब इसकी मरम्मती होती है। बड़े वाहन तथा स्कूल वैन आदि को भी घुमावदार मुहल्ले से ले जाने की विवशता है।
एक अन्य जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत में जिला डीएफएमटी मद से स्कूल कैंपस से फिलवक्त्त बनेथान धाम से टी मोड़ तक (चांदो,पेटरवार मार्ग) सड़क निर्माण कार्य निर्माणाधीन है। इसमें पीसीसी एवं पिचिंग कार्य दोनो करना है।अबतक संवेदक द्वारा पीसीसी ढलाई कार्य पूरी कर ली गई है, जबकि पिचिंग कार्य अभी बाकी है।
उक्त कार्य से संबंधित संवेदक ने 19 अप्रैल को जगत प्रहरी को बताया कि इस भीषण गर्मी व प्रचंड धूप को देखते हुए कार्य बंद किया गया है। इसे शीघ्र चालू किया जाएगा। जैसा कि पीसीसी ढलाई कार्य को देखकर राहगीर इसकी गुणवत्ता सही बता रहे हैं। साथ हीं पिचिंग में भी गुणवत्ता कार्य की अपेक्षा की है।
![]()












Leave a Reply