Advertisement

पूर्व विधायक मुकुंद राम तांती की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पुर्व विधायक सह पान तांती समाज सेवी स्वर्गीय मुकुन्द राम तांती की 18वीं पुण्यतिथि 18 अप्रैल को पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा में आयोजित किया गया।

पुण्यतिथि के अवसर पर कोल्हान प्रमंडल पान तांती समाज कल्याण समिति गुवा पंचायत के समाज के लोगों ने बाइक रैली निकालते हुए कुल 60 सदस्यों के द्वारा सम्मान के साथ जगन्नाथपुर (मेन चौक) में स्थित उनके प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान माल्यार्पण के बाद 5 साथी समाज के लोगों ने पैदल ही उनके घर पहुंच कर परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उनके परिवारों का हाल-चाल जानने के बाद पूर्व विधायक स्व. तांती के अधुरे समाजिक कार्यों को कैसे आगे बढ़ाया जाय इस पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही उनके सपनों को पूरा करने का विश्वास दिलाया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *