रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। कसमार प्रखंड के हद में हीसीम स्थित महादेव बेड़ा में 18 अप्रैल को मंडा पूजा महोत्सव में छऊ नृत्य का विधिवत उद्घघाटन गोमियां विधायक ने किया।
उद्घघाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि भगवान शंकर सभी को सुख, समृद्ध बनाये रखे। सभी निरोग रहे, भगवान से यही मेरी प्रार्थना है। उन्होंने मेले में आये रहिवासियों से आग्रह किया कि मेला का आनंद सही रूप से लें।
विधायक ने कहा कि झारखंड की पहचान छोऊ नृत्य का आनंद ले। उन्होंने कहा कि झारखंडी संस्कृति को बचाने का माध्यम मंडा पर्व मे झारखंडी संस्कृति को जिंदा रखा जाता है। कहा कि क्षेत्र में जो भी समस्या हो हमें बताएं। समस्या का समाधान मेरे द्वारा किया जाएगा।
मेरा विधानसभा में अविकसित क्षेत्र नहीं रहेगा। आप सभी ने सहयोग जिस तरह किए थे मैं उस सहयोग का कर्जदार हूं। आपका स्नेह, आपका प्यार, आपका आशीर्वाद इसी तरह मिलते रहे। क्षेत्र की तस्वीर बदलने में देरी नहीं होगा। सबका सहयोग से सही विकास होगा।
विधायक ने कहा कि विकास की सोंच रखने वाले महान नहीं होते। विकास की बात रखने वाले महान होते हैं। कुछ लोग इस क्षेत्र में विकास की गति को देखते हुए बौखला गए है। वैसे लोग विकास विरोधी कहलाते हैं। उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।
मौके पर केदार महतो, आनंद महतो, पंचायत समिति सदस्य जागेश्वर मुर्मू, मुखिया बबीता देवी, लालदेव महतो, दिलीप महतो, मनोज महतो, सरोज महतो, अखिलेश्वर महतो, बिंदेश्वर महतो, एम मांझी आदि शामिल थे।
![]()












Leave a Reply