Advertisement

अगलगी से कई घरों की संपत्ति जलकर खाक

रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। कसमार प्रखंड के हद में सिंहपुर के कई घरों में हुई अगलगी की घटना से घर में रखे सामग्री जलकर खाक हो गया।

जानकारी के अनुसार सिंहपुर पंचायत के करमा भंडारडी में महेश मांझी पिता किस्टो मांझी के घर में 18 अप्रैल को अचानक आग लग गयी। उस समय घर में कोई नहीं था। गांव वालों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

घर के बगल में भी धान का पुआल रखा था। उसी में सबसे पहले आग लगा था। आग धीरे-धीरे अपना विकराल रूप धारण कर लिए और अपने लपेटे में दो घरों सहित एक सूअर गोहाल (सूअर सेट स्वनिर्मित) कच्चा मकान खपरैल का था जिसमें लगे सभी लकड़ी जल गई।

मौके पर पहुंचे पंचायत समिति सदस्य विनोद कुमार महतो ने भी ग्रामीण रहिवासियों को आग बुझाने में सहयोग किए। पंसस ने कसमार के अंचल अधिकारी से बात कर घर एवं सूअर गोहाल की मरम्मति के लिए सरकारी लाभ दिलाने की मांग की।

आग बुझाने में सबसे अधिक स्थानीय रहिवासी रातुली देवी, दिनेश कुमार महतो, प्रिती देवी, गुड्डू महतो, संजय कुमार महतो, संतोष कुमार महतो, आंनद मांझी, डोमन मांझी, राहुल मांझी, राज कुमार महतो, हरिचरण महतो, अशोक कुमार महतो, मइलास साव, बिष्णुचरण मांझी, जगन महतो, शुशील कुमार महतो, सीता देवी, पुनम कुमारी, बालिका कुमारी आदि का सराहनीय सहयोग रहा, अन्यथा आग चार अन्य घरों में लग जाता। जिससे बड़ी क्षति संभव था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *