Advertisement

बिहार का नम्बर वन बैंक बनाने का लिया नए अध्यक्ष ने संकल्प

सुधीर मिश्रा ने नए अध्यक्ष के रुप में दिया योगदान

अवध किशोर शर्मा/सोनपुर (सारण)। दि वैशाली डिस्ट्रिक सेन्ट्रल बैंक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुधीर रंजन प्रसाद उर्फ सुधीर मिश्रा ने 18 अप्रैल को बैंक में विधिवत योगदान देने के उपरांत आयोजित पैक्स सदस्यों की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से इस बैंक को बिहार का नम्बर वन बैंक बनाएंगे।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजीव कुमार निदेशक मंडल के सदस्य समेत जिले के सैकड़ों पैक्स अध्यक्ष उपस्थित थें। इस अवसर पर बैंक परिसर में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया।

आयोजित सभा में बैंक अध्यक्ष सुधीर मिश्रा ने पैक्स के विकास एवं जिले के किसानों के उन्नति के लिए विस्तार पूर्वक अपनी भावी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैंक के आमद एवं व्यय का लेखा जोखा शीघ्र देखने को मिलेगा। उन्होंने पैक्स सदस्यों के सहयोग से इस बैंक को बिहार का नम्बर वन बैंक बनाने का अपना संकल्प भी बताया।

इस अवसर पर धीरु सिंह, कृष्णदेव सिंह, विजय कुशवाहा, रघुवंश सिंह, रमेश प्रसाद सिंह, शैलेन्द्र पांडेय, संजीत कुमार चौधरी, अवधेश दास, बबीता कुमारी, टुन्नी लाल राय, चंद्रकांत राय, अखिलेश ठाकुर, बिनोद तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, अविनाश कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता सुधीर मिश्रा एवं संचालन मनीष शुक्ला ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *