Advertisement

समाजसेवी के आवास पर पहुंचे सिरम इंस्टीट्यूट के निदेशक

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। सिरम इंस्टीट्यूट के निदेशक एवं शांति श्याम फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह 17 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में जरीडीह बाजार स्थित अखिल भारतीय अग्रवाल कल्याण महासभा के अध्यक्ष सह समाजसेवी अनिल अग्रवाल के आवासीय कार्यालय पहुंचे। दोनों के बीच इस शिष्टाचार मुलाकात कार्यक्रम में कई जनकल्याणकारी कार्यों, समाजिक विषय पर चर्चा हुई।

जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय अग्रवाल कल्याण महासभा और शांति फाउंडेशन द्वारा आपसी समन्वय के साथ महासभा और फ़ाउंडेशन की योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र की जनता को कैसे मिले, इस पर गहन चर्चा की गई।

फाउंडेशन के अध्यक्ष सिंह ने बताया कि वे इस क्षेत्र में कई सामाजिक योजनाओं को धरातल पर उतारना चाहते हैं। अग्रवाल लगातार पिछले कई वर्षों से समाज सेवा करते आ रहे हैं। मौके पर उपरोक्त के अलावा सुमित सिंह, विकास कुमार, राहुल कुमार, चंदन चौहान आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *