Advertisement

कसमार में झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ का प्रखंडस्तरीय सम्मेलन आयोजित

रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ का प्रखंडस्तरीय सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन 16 अप्रैल को कसमार प्रखंड के हद में मधुकरपुर पारटांड में की गई।
उक्त सम्मेलन में बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटूल, भागीदारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी प्रजापति, जदयू बोकारो जिलाध्यक्ष प्रदीप प्रजापति व बाघमारा बीडीओ सुनील प्रजापति मुख्य रूप से शामिल थे।

सम्मलेन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बाटूल ने कहा कि समाज की एकता का ही परिणाम है कि आज प्रजापति समाज को आरक्षण का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि समाज ऐसे ही एकजुट होकर चले तो समाज का विकास होगा। उन्होंने सम्मेलन में प्रजापति कुम्हार समाज के तमाम जनों से आह्वान किया कि वे एकजुट हों।

भागीदारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी प्रजापति ने कहा कि कुम्हारों की राजनीतिक भागीदारी नहीं होना राजनीतिक पार्टियों की कर्तव्यहीनता को दर्शाता है। उन्होंने समाज को एकजुट होकर इसका विरोध करने की बात कही। कहा कि अगर समाज एकजुट हो जाए तो हमारे समाज से भी मंत्री या विधायक हो सकते हैं।

इस दौरान संगठन के विस्तार को लेकर सम्मेलन में चर्चा की गई। सर्वसम्मति से कसमार के गर्री निवासी सुजीत कुमार प्रजापति को प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वही उपाध्यक्ष बगदा निवासी जनार्दन प्रजापति व मंजुरा निवासी संजय प्रजापति को बनाया गया। इसके अलावा सचिव अनिल कुमार महतो, उपसचिव गयाराम महतो, कोषाध्यक्ष सहदेव प्रजापति व संरक्षक जीवन जगरनाथ को बनाया गया।

सम्मेलन में हीरालाल प्रजापति, कैलाश महतो, देबू महतो, दीनबंधु प्रजापति, रामावतार प्रजापति, दुर्गा प्रसाद प्रजापति, माला कुमारी, संतोष प्रजापति, कुलदीप प्रजापति, बीरेंद्र महतो, विकास प्रजापति, आरती देवी, गुड़िया देवी, कैलाश प्रजापति, राजेंद्र महतो सहित सैकड़ों समाज के गणमान्य रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *