Advertisement

किरण बेबिज पाराडाइज स्कूल मे प्ले स्कूल का शुभारंभ

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। शिक्षा का अधिकार सभी का मौलिक अधिकार है। जिसके तहत प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा प्राप्त करने का पूर्ण अधिकार प्राप्त है।

इन्हीं अधिकारों के प्रति बोकारो जिला के हद में तेनुघाट एवं आसपास के रहिवासियों को जागरूक करने एवं शिक्षा के क्षेत्र में एक नए अलख जगाने के उद्देश्य से 15 अप्रैल को किरण बेबिज पाराडाइज स्कूल परिसर मे छोट-छोटे बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करने एवं बच्चों को शैक्षणिक वातावरण से जोडने के लिए प्ले स्कूल का शुभारंभ किया गया।

ज्ञातव्य हो कि, किरण बेबीज पाराडाइज विद्यालय की स्थापना सन् 1984 में स्वर्गीय प्रमोद कुमार सिन्हा के द्वारा तेनुघाट एवं आसपास के क्षेत्रों मे शैक्षणिक वातावरण को विकसित करने के उद्देश्य से खोला गया था। आज इस विद्यालय परिसर में प्ले स्कूल की स्थापना कर विद्यालय की प्राचार्या अनु प्रिया ने विद्यालय के मूल उद्देश्यों को जीवंत रूप प्रदान करने का कार्य किया है।

इस अवसर पर उक्त विद्यालय की प्राचार्या अनु प्रिया अपने संबोधन में कहा कि प्ले स्कूल स्थापित करने का मूल उद्देश्य प्रत्येक वर्ग के रहिवासियों तक शिक्षा का प्रसार करना है। इस शुभ मौके पर तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव, पूर्व मुखिया रेखा सिन्हा, पूर्व वार्ड सदस्य अर्पिता सिन्हा एवं सभी शिक्षकगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *