प्रहरी संवाददाता/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिले के सराय थाने के हद में मणिभकुरहर गांव में एक माता पिता द्वारा प्रेम प्रसंग की वजह से अपनी दो पुत्रियों की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद मृतका की माँ को पुलिस हिरासत में ले लिया है, जबकि पिता फरार है।
बताया जाता है कि उक्त गांव के नरेस बैठा की दो पुत्री जिसमे एक की उम्र 15 वर्ष तथा दूसरी की उम्र 17 वर्ष होगी की बीते 14 अप्रैल की रात्रि उसके माता पिता द्वारा गला दबा कर कर दी गई। सुबह में घटना की जानकारी मृतिका की माँ ने रहिवासियों को दी।
जिसके बाद सराय थाना को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची सराय थाने के पुलिस पदाधिकारियों ने दोनों मृत युवतियों के शव का पंचनामे के बाद पोस्मार्टम हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है।
घटना स्थल से पुलिस ने मृत युवतियों की माँ को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद मृतका की माँ रिंकू देवी रो रोकर मीडिया वालों के सामने घटना के सम्बंध में बता रही थी कि उनकी दोनो पुत्री बिना बताए घर से गायब हो जाती थी।
दूसरे लड़को के साथ उसका प्रेम सम्बन्ध था। जिससे समाज मे बदनामी हो रही थी। काफी समझाने के बाद भी समझने को तैयार नही थी। जिस वजह से उसने दोनो बेटियों को उसका गला घोंट कर मार दिया।
पति के सम्बंध में पूछने पर कहा कि घटना की रात उसके पति घर पर नही थे।उसने बतायी कि इस घटना में उसके पति का हांथ नही है। घटना के बाद पुलिस हत्या का केस दर्ज करने के बाद मृतका की माँ को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया, जबकि मृतिका के पिता घटना के बाद से फरार है।
![]()












Leave a Reply