Advertisement

दो मोटरसाइकिल में जबरदस्त भिड़ंत में चार युवक घायल

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड के हद में वनचतरा के अमीप दो मोटरसाइकिल में जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। भिड़ंत में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में लोधी पंचायत के वनचतरा के रास्ते दो मोटरसाइकिल विपरीत दिशा से गुजर रहा था। जिसमें एक बाईक में तीन बोरी महुआं के साथ दो युवक
सवार थे। दूसरी ओर से आ रही बाईक संख्या Jh09AR/4286 आ रही थी।

इसी बीच महुआ लोड मोटरसाइकिल सवार विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे मोटरसाइकिल को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस टक्कर में पिपराबाद निवासी अरुण एवं देवेंद्र गंझु के पैर टूट गए। वहीं दूसरी ओर तिलैया गांव बोरवा टोला के पवन मुर्मू के माथे में गहरी चोट आई है। उसके साथ पीछे बैठे युवक का सर फट गया।

घटना के बाद वहां से गुजर रहे आजसू केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा ने घटना देखकर अपनी गाड़ी रोक दी और इसकी सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा प्रभारी को दी। चिकित्सा प्रभारी ने घटनास्थल पर तुरंत एंबुलेंस भेजने का कार्य किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सभी घायलों को रेफर कर दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *